TIRANDAJ DESK. आज के ज़माने में हम सभी गूगल को ही सब कुछ मान बैठें हैं। चाहे परेशानी छोटी हो या बड़ी हमारा सवाल सबसे पहले उस विषय में गूगल से ही होता है। हर समस्या का समाधान हमारे लिए केवल गूगल मात्र बन गया है। हर वर्ग के लोग अपने-अपने जरूरतों के हिसाब से गूगल में अपनी ज़िंदगी से जुड़े सवाल करते हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि जिन महिलाओं की नयी शादी हुई होती है। वह गूगल में सबसे ज्यादा क्या सर्च करती होंगी।
गूगल लोगों के सर्च बिहेवियर को देखते हुए समय-समय पर गूगल सर्च बिहेवियर रिपोर्ट्स जारी करते रहता है। अभी हाल ही में सर्च बिहेवियर रिपोर्ट्स में जारी किए गए रिपोर्ट्स में इस बात खुलासा हो गया है कि भारतीय शादीशुदा महिलाएं गूगल में सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं। और यह जानकार सभी मर्द हैरान रह जाएंगे।

पति को जोरू का गुलाम बनाने का नुस्खा
जिन लड़कियों की नयी-नयी शादी हुई होती है, वह अपने पति को अपने हिसाब से चलाना चाहती हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ज्यादा नयी शादीशुदा महिलाएं अपने पति को काबू में रखने के टिप्स खोजती रहती हैं ,और अपना अधिकांश समय यह जानने पर बिताती हैं कि पति किसी और की तरफ आकर्षित ना हो और किसी और की बात ना सुने।
कब करें बच्चा पैदा
रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादातर नयी शादीशुदा महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि वह बच्चा कब प्लैन करें। और कब बच्चा पैदा करना सही रहेगा। बहुत सी महिलाएं इसे लेकर चिंतित रहती हैं और गूगल को ही अपना सहारा मानती हैं।

खाना बनाने के आसान टिप्स
रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाएं नयी शादी होने के बाद अपने पति को खुश रखने के लिए तरह-तरह के उपाय खोजती हैं। अधिकांश महिलाएं तो अपने पति की पसंद के खाने बनाने के तरीके गूगल पर सबसे अधिक सर्च करती हैं।
कैसे बनें परिवार का हिस्सा
रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकांश लड़कियां नयी शादी होने के बाद गूगल पर यह सर्च करती हैं कि शादी के बाद पति के घरवालों से कैसा व्यवहार रखूं। उनकी डांट से कैसी बचा जा सकता है। अधिकतर महिलाएं अपनी नयी शादी के बाद यही सर्च करती हैं।

करियर को लेकर रहती हैं चिंतित
रिपोर्ट्स के अनुसार जब महिलाओं की नयी शादी हुई होती है। तो उनमें अधिकतर के मन में यह सवाल होता है कि कहीं वह घर के काम काज में ही उलझ कर ना रह जाएं। और वह सबसे जयादा गूगल पर सर्च करती हैं कि शादी के बाद करियर को आगे कैसे बढ़ाएं। ज्यादातर लोग तो यह सवाल भी करते हैं। आत्मनिर्भर कैसे बनें।






































