TIRANDAJ DESK. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हिवरे बाजार नाम का एक गांव है जहां 80 लोग करोड़पति हैं। पहले यह गावं सूखा पीड़ित हुआ करता था। लेकिन यहां के लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर इस गांव की दशा ही बदल डाली। आप को जानकार हैरानी होगी कि इस गांव में एक भी मच्छर (Mosquito) नहीं है। औए अगर आप इस गांव में कोई मच्छर ढूंढ के दिखा दे तो आपको 400 रुपये का इनाम दिया जायगा। इस गांव में 305 परिवार रहते हैं। कभी हिवरे बाजार के 90 फीसदी परिवार गरीब थे।

बता दें कि हिवरे बाजार गांव 80-90 के दशक में भयंकर सूखे से जूझ रहा थ। पीने तक के लिए पानी नहीं मिल पाता था। कुछ लोग तो इस वजह से पलायन भी कर गए थे। लेकिन जो लोग गांव में ही रहे उन लोगों ने साल 1990 में ‘ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी’ बनाकर गांव में कुएं खोदने और पेड़ लगाने का काम शुरू किया।
महाराष्ट्र एम्प्लायमेंट गारंटी स्कीम के तहत इस काम के लिए उनको फंड भी मिला। पानी बचाने के लिए गांव के लोगों ने उन फसलों को बैन कर दिया, जिसके लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है। गांव वालों की मेहनत से यहां का जलस्तर 30-35 फीट पर आ गया है।

बता दें कि पहले हिवरे बाजार गांव में बैन होने से पहले गन्ना और ज्वार आदि की खेती होती है। लेकिन अब यहां आलू और प्याज के खेती से लोग खूब पैसे कमाते है। यहां के लोग को अब बारिश का इंतजार नहीं करना पड़ता। इस गांव में 305 परिवार में करीब 1250 लोग हैं। इनमें से 80 लोग करोड़पति हैं तो वहीं 50 से ज्यादा परिवारों की सलाना आय 10 लाख रुपये से ज्यादा है।









































