SINGAPUR. मलेशिया में एक शख्स ने फर्जी गायनेकोलॉजिस्ट बनकर महिलाओं के साथ ऐसी धोखेबाजी की है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। फेक प्रोफाइल के जरिए उसने खुद को गायनेकोलॉजिस्ट बताया और महिलाओं के प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें और वीडियो मंगवाए। वह यह काम बीते चार साल से कर रहा था और इलाज के नाम पर वह करीब 38 महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के फोटो और विडियोज मंगा चुका था।
राज खुलने पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सिंगापुर की जेल भेज दिया गया। बुधवार को अदालत ने 37 वर्षीय मलेशियाई नागरिक ओई चुएन वेई को इस मामले में दोषी ठहराया है। इसके साथ ही उसे तीन साल चार महीने जेल की सजा सुनाई। आरोपी व्यक्ति ने इस तरह की हरकत करने के लिए पहले फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया, फिर महिलाओं से संपर्क किया।
महिलाओं से संपर्क करने के लिए आरोपी उन्हें किसी तरह का सर्वे भेजता था, जिसमें प्राइवेट पार्ट और सेक्स लाइफ से जुड़ी बातें भी पूछी जाती थीं। चार साल तक आरोपी ने महिलाओं को धोखे में रखकर करीब एक हजार फोटो और वीडियो मंगवाए थे।

एक महिला को हुआ शक और खुल गया मामला
जुलाई में एक महिला को आरोपी डॉक्टर पर शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी का पूरा राज खुल गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर पर छापेमारी कर उसका सारा सामान जब्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और अपने साइबर अपराध की पूरी जानकारी दी।
शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए आरोपी ने किया अपराध
लोक अभियोजक ने कहा कि अपनी शारीरिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए आरोपी ने जानबूझकर ये अपराध किए थे। वकील ने कोर्ट को बताया कि फेसबुक पर आरोपी खुद को महिला डॉक्टर बताता था। उसने महिलाओं से उनके प्राइवेट पार्ट की फोटो और वीडियो मंगवाए हैं। इस तरह से आरोपी ने डॉक्टरों पर लोगों के विश्वास को तोड़ा है। इसके साथ ही आरोपी ने इन अपराधों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल भी किया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।






































