TRICHY. तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट में कस्टम विभाग ने सिंगापुर से लाखों का सोना छिपाकर ला रहे यात्री को गिरफ्तार किया है। शख्स ने सोने को इतने शातिराना तरीके से छुपाया हुआ था। लेकिन कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया। शख्स ने अंडरवियर के अंदर सोना छुपाया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, शख्स सिंगापुर से इंडिगो विमान में त्रिची आया था। लेकिन कस्टम विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले तो कस्टम अधिकारियों को कोई सोना नहीं मिला, लेकिन जब उन्होंने शख्स के अंडरवियर की जांच की, तो एक पेस्ट वाला पैकेट मिला। शख्स ने बड़े शातिर तरीके से इसे अंडरवियर के अंदर उसे छुपा रखा था। पैकेट को कपड़े की दो परतों के बीच छुपा कर सिल दिया गया था। जब अंडरवियर को फाड़ा गया तो उसमे 24 कैरेट सोना का 301 ग्राम वजन पेस्ट निकला जिसकी कीमत 15.32 लाख रुपये बताई जा रही है।

एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 15 लाख की चड्डी@AAI_Official #Gold pic.twitter.com/RFeZpYo4bn
— Tirandaj (@Tirandajnews) October 4, 2022
हैरान करने वाली बात यह है कि सिंगापुर से त्रिची के पूरे सफर में वह कही नहीं पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बता दें इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के कोलकाता से भी सोने की तस्करी का कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। सूडान की एक महिला लैमिल अब्देलराजेग शरीफ से कोलकाता के एयरपोर्ट पर लगभग 2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। जो उस महिला ने प्राइवेट पार्ट और अंडरवियर में छुपा रखा था। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AUI) ने विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच के दौरान महिला के पास सोना होने का पता चला था। पूछताछ में महिला ने अवैध रूप से सोना ले जाने की बात कबूल कर ली थी। महिला के अंडरवियर से कुल 1,930 ग्राम सोना निकला था। जिसकी बाजार में कुल कीमत लगभग 96 लाख 12 हजार 446 रुपए थी।


































