TIRANDAJ DESK. Whatsapp हाल ही में कई ऐसे बदलाव ला रहा है, जिससे यूजर को कई तरह के फायदे हो रहे है, चाहे वो सिक्योरिटी लेकर हो या फिर प्राइवेसी को लेकर हो। वॉट्सऐप ने कुछ समय पहले व्यू वंस फीचर लॉन्च किया था, पहले यूजर्स व्यू वन्स में फोटोस तो सैंड करते थे, लेकिन यूजर इस बात को लेकर कन्फर्म नहीं होते थे की उनकी फोटो की किसी ने स्क्रीनशॉट ली है, या नहीं। लेकिन वॉट्सऐप के इस नए बदलाव ने यूजर्स की इस चिंता को दूर कर दिया है। वॉट्सऐप अब व्यू वन्स फोटो के स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता को ब्लॉक कर रहा है। साथ ही यूजर को साझा कंटेंट को देखते समय स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने से भी रोकेगा। आपको बता दे की इस फीचर को WhatsApp के लेटेस्ट बीटा अपडेट में स्पॉट किया गया है।

व्यू वंस फीचर में बदलाव
WhatsApp को इस समस्या का ज्ञात हो गया है और अब वह उसे सही कर रहा है। WaBetaInfo के जरिए पता लगा है कि वॉट्सऐप लेटेस्ट बीटा अपडेट में अब उन तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता को ब्लॉक कर रहा है। जिन्हें व्यू वन्स फीचर का उपयोग करके साझा किया गया हो।

यूजर्स स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं कर सकेंगे
इस फीचर के जरिए साझा किए गए वीडियो के लिए प्लेटफॉर्म, यूजर को साझा कंटेंट को देखते समय स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने से रोकेगा। साथ ही आपको बता दे लेटेस्ट अपडेट ऑटोमेटिकली लागू होता है और इसके लिए यूजर्स को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है।

नई सिक्योरिटी का यह है तोड़
कोई भी दूसरे फोन का इस्तेमाल करके फोटो क्लिक करने या वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। और ऐसा होने पर वॉट्सऐप की गलती नहीं है और ना ही प्लेटफॉर्म इसके बारे में कुछ कर सकता है। इसलिए, लोगों को सावधान रहने की जरुरत अब भी है।

ये ऑप्शन मैसेज के लिए नहीं है
इस बात का खास ध्यान रखें कि प्लेटफ़ॉर्म “डिसअरियरिंग मैसेज” को ब्लॉक नहीं कर रहा है, इस नए अपडेट में फिलहाल केवल इमेज और वीडियो तक ही सीमित है। साथ ही वॉट्सऐप लोगों को किसी भी व्यू वन्स इमेज या वीडियो को फॉरवर्ड, एक्सपोर्ट या सेव करने की इजाज़त नहीं देता है।



































