RAIPUR. दिवाली पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो शेयर किए हैं। मगर, यह फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स मुंह में सिगरेट दबाकर उसकी चिंगारी से लगातार रॉकेट छोढ़ता जा रहा है। उसे जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। इस वीडियो को अभी तक करीब नौ लाख 92 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 21 अक्टूबर को ट्विटर पर शेयर किया था। मगर, यह वीडियो दिवाली के त्योहार पर बिल्कुल फिट बैठता है। वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स सिगरेट को मुंह में दबाकर रॉकेट जलाता नजर आ रहा है। देखें वीडियो…
The founder of NASA was definitely from India 😊😊 pic.twitter.com/lbWlbjHB07
— Susanta Nanda (@susantananda3) October 21, 2022

नंदा अक्सर ऐसे कई फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। नंदा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘नासा के संस्थापक भारत से ही रहे होंगे!’ आदमी मुंह में सिगरेट रखता है। एक हाथ में कई रॉकेट पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ में रॉकेट छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

अधेड़ उम्र का आदमी जिस तरह से रॉकेट को जला रहा है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो जरूर पुराना है ,लेकिन दिवाली नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह आमतौर पर उतनी आसानी से नहीं देखा जाता है। लोग पटाखे जलाने में डरते हैं। अक्सर लोगों को नसीहत दी जाती है कि पटाखों को सावधानी से जलाएं। अन्यथा हादसे होने का डर भी रहता है और अक्सर ऐसी खबरें भी सामने आती रही हैं।

मगर, यह अधेड़ जिस तरह से एक के बाद एक रॉकेट दागता जा रहा है, वह देखने लायक है। उसे जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। यह निश्चित रूप से एक पेशे का काम हो सकता है क्योंकि रॉकेट को हाथ से जलाने में इस अधेड़ शख्स को जरा भी डर नहीं लग रहा है। कुछ लोग बड़ी सावधानी से पटाखे जलाते हैं तो कुछ लोगों के लिए यह आम बात हो जाती है।





































