DHAMTARI. दशहरा पुरे शहर में धूम-धाम के साथ मनाया गया। इसी बीच एक अनोखी खबर धमतरी से निकलकर आ रही है। यहां रावण दहन के दौरान रावण का सिर नहीं जला, तो रावण दहन की जिम्मेदारी जिस कर्मचारी को दी गई थी। निगम ने उस कर्मी को ऐसी सजा दे दी, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

मामला नगर निगम धमतरी का है, यहां के दशहरा उत्सव 2022 में रावण दहन तो हुआ पर उसका सिर नहीं जल पाया। इससे निगम को लगा कि उनकी बेइज्जती हुई और छवि धूमिल हो गई। इसके बाद निगम आयुक्त ने एक आदेश जारी कर दिया, कि राजेंद्र यादव जो कि सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ थे। उन्हें रावण बनवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें बहुत अधिक लापरवाही बरती गई। इसी वजह से रावण दहन के दौरान रावण का सिर नहीं जल पाया। और इससे नगर निगम की बेइज्जती हुई है।

कर दिया निलंबित
रावण बनवाने में लापरवाही बरतने के कारण राजेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगी। और उनके कार्यभार को अब सामर्थ रण सिंह सहायक ग्रेड-3 को सौंप दिया गया है।





































