BILASPUR. जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार मुंगेली जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के दूसरे दिन कैदी ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी बंद था। बैरक नम्बर तीन के सीढ़ी में चादर का फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली।

मुंगेली जिले के फास्टरपुर क्षेत्र अंतर्गत सिंघनपुरी में रहने वाला राहुल साहू जेल में बंद था। उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था। मामला जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रहा था। बुधवार को न्यायालय ने उससे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल प्रशासन के मुतबिक सजा सुनाए जाने के बाद से वह सदमे में था। प्रशासन ने उसकी काउंसिलिंग भी कराई। गुरुवार की सुबह बैरक नम्बर तीन के सीढ़ी में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
कैदी जेल अधीक्षक ने बंदी की काउंसलिंग भी की थी। ड्यूटी में तैनात एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

अंबिकापुर में भी युवक ने लगाई फांसी
दूसरी ओर, अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाने के करीब बनारस मार्ग पर झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थतियों में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटनास्थल के नजदीक एक मोटरसाइकिल भी मिली है। आज सुबह घूमने निकले लोगों ने युवक का शव झाड़ियों पर फांसी पर लटका हुआ देखा, जिसका घुटना जमीन पर था। वहां कई झाड़ियां है। ज्यादा ऊंचाई और मजबूती वाले झाड़ियां नहीं होने के कारण फांसी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।जिस स्थान पर युवक का शव मिला है। वहीं पास में ही एक मोटरसाइकिल भी मिली है।






































