SAKTI. प्रदेश के सक्ति जिले में रेलवे ओवरब्रिज सकरकेलि खुर्द बनने का कार्य एक बार फिर से गति पकड़ चूका है। कलेकटर ने ओवरब्रिज ने बनने की समय सीमा जून 2023 तक तय कर दी है। बताया जा रहा है कि तब तक ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को होने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी। कलेक्टर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में खुद निगरानी रख रहीं है, साथ ही लगातार निर्माण स्थल पर निरिक्षण भी इनके द्वारा किया जा रहा है।
मामला सक्ति जिले के रेलवे ओवरब्रिज सकरकेलि खुर्द का है। यहां ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2016 से प्रारंभ हो गया था। लेकिन डिजाइनिंग में दिक्कत आने की वजह से अब तक यह अधूरा ही था। लगभग निर्माण शुरू होने के 6 साल बीतने के बाद भी 2 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज अधूरा है। और आने जाने वाले लोगों के परेशानियों क एक तरह से कारण बन चूका है। इस संबंध में अपनी सक्रियता दिखते हुए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित अघिकारियों से पुनः बातचीत की और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही जिले की इस पहली कलेक्टर ने राहगीरों को होने वाली समस्या को देखते हुए, ओवरब्रिज बनने की समय-सीमा जून 2023 तक तय कर दी है। ताकि यह जल्द पूर्ण होकर लोगों को सेवा प्रदान कर सकें, और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
लोगों ने किया साधुवाद
यहां के मार्ग की हालत बहुत ही जर्जर है। कलेक्टर की इस पहल क देखते हुए, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने कलेक्टर के इस प्रयास की सराहना की है, और उन्हें धन्यवाद भी कहा है।
लोगों को झेलनी पड़ती है परेशानियां
छत्तीसगढ़ के नए जिले बने सक्ति में जैजैपुर से बाराद्वार होकर जेठा पहुंचने वाले लोगों को इससे अब काफी ज्यादा रहत मिलेगी। नेशनल हाईवे होने के कारण इसमें ट्रैफिक बहुत अधिक रहता है। ऐसी परिस्थिति में छोटे वाहनों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के जल्द बनने से लोगों को राहत मिलेगी।