
October 30, 2022
0 Comment
भारत जोड़ो यात्रा’ के पोस्टर-होर्डिंग्स पर मेरी फोटो न लगाएं : दिग्विजय सिंह, जानें क्यों कहा
BHOPAL. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। व्यापक प्रचार-प्रसार के बीच शुरू हुई यात्रा कन्याकुमारी से विभिन्न राज्यों के कई शहरों से होते हुए कश्मीर तक जाएगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने इसके पोस्टर और होर्डिंग पर अपनी तस्वीर न लगाने की... Read More





मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के लिए लगाए जा रहे पोस्टर और होर्डिंग पर उनकी तस्वीर न लगाई जाएं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार किए जा रहे पोस्टर और होर्डिंग्स पर राष्ट्रीय नेत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की तस्वीर लगाई जाएं। उन्होंने यह बातें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से कही। दिग्विजय ने पत्र लिखकर कमलनाथ से कहा कि इसमें राष्ट्रीय नेताओं के साथ आपकी (कमलनाथ) तस्वीर चस्पा की जाए।
आपको बता दे कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा देश भर में भ्रमण करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे है। सितंबर में आरंभ हुई यात्रा में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

































