BHILAI. डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा मोल दिवस मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर one minute talk एवम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगितों में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कार हिस्सा लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीना मजूमदार भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में मोल दिवस का आयोजन किया गया। मोल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों में रसायन शास्त्र के प्रति अभिरुचि एवं जानकारी उत्पन्न करना था ।इस मौके पर one minute talk एवम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीना मजूमदार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

बता दें अवोगाद्रो की संख्या के सम्मान में मोल दिवस मनाया जाता है। किसी भी पदार्थ के एक मोल में मौजूद कणों की संख्या को परिभाषित करने के लिए एवोगैड्रो संख्या को 6.02×1023 दर्शाया जाता है। यह संख्या या एक मोल परमाणुओं और अणुओं के लिए एक बुनियादी मापक इकाई है, जिसकी खोज वैज्ञानिक एमेडियो अवोगाद्रो ने की थी।







कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता सराफ ने बच्चों को मोल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए इस वर्ष की mole day theme wait for it के बारे में अवगत कराया। one minute talk के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने बताया की मोल दिवस avagadro no. के आधार पर 23 अक्टूबर को सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक मनाया जाता है।
महाविद्यालय में रसायन शास्त्र की प्राध्यापिका योगिता ठाकुर ने वहां मौजूद सभी लोगों का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगे भी महाविद्यालय में इसी प्रकार के उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। प्राध्यापिका ने कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक हो पाया है।






























