BHILAI. खुर्सीपार क्षेत्र के वासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां करीब 18 प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस कार्य के लिए पहल पर राज्य शासन ने 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किय है। दीपावली के शुभ अवसर पर क्षेत्र वासियों को गिफ्ट के रूप में विधायक देवेंद्र सड़कों की सौगात देने वाले है। जिसके बाद खुर्सीपार में सड़कों की समस्या समाप्त हो जायगी।
गौरतलब है कि बीते करीब 2 महीने से देवेंद्र यादव लगातार लोगों से भेंट मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक वार्ड के नागरिकों से घर घर जाकर मिलते हैं। और लोगों की समस्याओं का निदान भी करते है। लेकिन लोगों ने बार-बार सड़क की समस्या की बात कही थी। जिसके बाद सर्वे में सामने आया की खुर्सीपार क्षेत्र की करीब 18 प्रमुख सड़के हैं जो जर्जर स्थिति में थी। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार की सभी सड़कों को पूरी तरह से मजबूत और नया बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन ने सभी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए सीधे एक साथ 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है ताकि पूरी सड़कें एक साथ बने और पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का विकास हो सके। इनके साथ ही जोन 4 अंतर्गत विभिन्न सड़को का डामरीकरण 1 करोड़ की राशि से किया जाएगा।
इन सड़को का किया जा रहा निर्माण
वार्ड 49 में के.एल.सी. कॉलोनी सड़क नं 3, के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 4, के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 5, के.एल.सी. कॉलोनी सड़क नं 6, के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 7, गौतम नगर गली नं. 6, शास्त्री नगर सडक नं.36 ए.वी.सी., शास्त्री नगर सडक नं. 38, शास्त्री नगर सडक नं. 37 शास्त्री नगर सडक नं. 36, छावनी शंकर नगर आई.टी.आई मैदान, आई.टी.आई. रोड से नंदनी रोड,बालाजी नगर सडक नं. 49, बालाजी नगर सडक नं. 50, बालाजी नगर सड़क नं. 51,बालाजी नगर सडक नं. 52, बालाजी नगर सडक नं.52 ए.वी.डी.,बालाजी नगर सड़क नं. 54 को बनाया जाएगा।





































