TIRANDAJ DESK. आज के समय में शायद ही कोई इंसान होगा जो मोबाइल फ़ोन से अनजान होगा, दुनिया में लगभग प्रत्येक व्यक्ति के पास एक स्मार्टफोन तो आज के समय में होता ही है। ऐसे में उनके सामने एक समस्या आती है जो बार बार उन्हें तकलीफ देती है। उनके फ़ोन का चार्जिंग केबल चाहे वह C -TYPE हो या फिर USB खराब काफी जल्दी हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि इन चार्जिंग केबल को खराब होने से आप कैसे बचा सकते हैं।

चार्जिंग केबल के खराब होने में एक सामान्य परेशानी देखी जाती है कि उसके ऊपरी सिरे या फिर निचले सिरे में कनेक्टिविटी की समस्या आने लगती है। और उसे हल्का मोड़ने पर करंट पास होने लगता है। ऐसे में आप इन आसान उपायों का उपयोग करके अपने चार्जिंग केबल को ठीक रख सकते हैं।

स्पाइरल केबल प्रोटेक्टर का करें प्रयोग
आपके मोबाइल फ़ोन के चार्जिंग केबल के खराब होने की वजह, उसका ऊपरी या निचले सिरे से मुड़ना है, यदि आप अपने चार्जिंग केबल में यह स्पाइरल केबल प्रोटेक्टर इस्तेमाल करते हैं। तो यह आपके मोबाइल फ़ोन के चार्जिंग केबल को मुड़ने से रोकेगा और उसे स्टेबल रखेगा। यह आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी दूकान में बहुत ही कम दाम में आसानी से मिल जाएगा। इससे आपका चार्जिंग केबल सुरक्षित रहेगा और खराब होने की संभावना ना के बराबर रहेगी।

ये घरेलु तरीका भी अपना सकते हैं आप
यदि आप स्पाइरल केबल प्रोटेक्टर का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो आप अपने चार्जिंग केबल को मुड़ने से बचाने के लिए घर में पड़े किसी भी पेन की स्प्रिंग निकाल कर केबल के ऊपरी सिरे और निचली सिरे में लगा सकते हैं। इससे भी आपका चार्जिंग केबल बिलकुल सुरक्षित रहेगा।

फ़ोन और केबल दोनों रहेंगे इससे सुरक्षित
आप जिस भी कंपनी का फ़ोन इस्तेमाल करते हैं, आपको उसी कंपनी का चार्जर भी इस्तेमाल करना चाहिए, बहुत से लोग सस्ते के चक्कर में किसी भी कंपनी का चार्जर ले लेते हैं। इससे उनके फ़ोन के बैटरी और चार्जर दोनों के ख़राब होने की संभावना बढ़ जाती है। आप ऐसा करने से बचें और अपने फोन और चार्जर दोनों को सुरक्षित रखें।



































