तीरंदाज डेस्क. पेट्स लवर्स के लिए एक गुड न्यूज है। जानवरों से अटूट प्रेम करने वाले और जानवरों को पालने वालों को हवाई यात्रा के दौरान एक बहुत बड़ी सुविधा मिलने जा रहे है। यात्रा के दौरान ऐसे हवाई यात्री इस सुविधा का आसानी से फायदा उठा पाएंगे।

पालतू जानवरों को लेकर हवाई यात्रा करने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बीते दिनों विमानों का परिचालन आरंभ करने वाली एयरलाइंस कंपनी ‘आकाश एयर’ नवंबर से यात्रियों को हवाई सफर के दौरान अपने साथ पालतू कुत्तों और बिल्लियों को ले जाने की इजाजत देगी। कंपनी ने कहा है कि आगामी नवंबर से कार्गो सेवाओं को आरंभ किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को पेट्स ले जाने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कंपनी द्वारा शीघ्र ही नए मार्गों में भी परिचालन शुरू करने की बात कही जा रही है।

गौरतबल है कि 2023 से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने वाली आकाश एयर के बेड़े में 20 विमान होने के बाद इन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में कंपनी के बेड़े में छह विमान है जिसे शीघ्र ही बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर विमानों का परिचालन आरंभ किया जाएगा। शुक्रवार से दिल्ली से विमान सेवा शुरू करने वाली कंपनी के 30 विमान प्रतिदिन उड़ानें भर रही है।

वजन के हिसाब से मिलेगा विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आकाश एयर ने 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा कंपनी जल्द ही यात्रियों को पालतू जानवर (कुत्ता, बिल्ली) अपने साथ ले जाने की अनुमति भी देने जा रही है। कंपनी ने कहा कि पालतू जानवरों को यात्रा के दौरान ले जाने के लिए 15 अक्टूबर से बुकिंग शुरू होने जा रही है। वहीं प्रत्येक पेट को पिंजरे में रखा जाएगा। पिंजरे सहित वजन सीमा केबिन में सात किलो और चेक इन में 32 किलो तक की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि सात किलो से अधिक वजनी जानवरों की यात्रा के लिए अलग व्यवस्था रहेगी।




































