TIRANDAJ DESK. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बंपर भर्ती निकाली है। SSC ने कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी का नोटिफिकेशन जारी किया है। SSC इस भर्ती में 24,000 से ज्यादा खाली पदों को भरेगा। ये सभी भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फॉर्म, (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ में जीडी कॉन्स्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) की जायगी। SSC की इस बंपर भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
जनवरी 2023 में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल और जीडी राइफलमैन भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर या उससे पहले एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही 01 जनवरी 2023 को उसकी उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 23 वर्ष तक ही होनी चाहिए। सरकारी मानदंड के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एसएससी जॉब नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।








SSC GD चयन प्रक्रिया
SSC आवेदन शुल्क




























