
October 31, 2022
0 Comment
Elon Musk करने जा रहे हैं बड़ा बदलाव, Twitter Blue सब्सक्रिप्शन प्लान लेने पर ही मिलेगा Blue tick
by Vikas Mishra
TIRAMDAJ DESK. अरबपति Elon Musk ने Twitter को खरीद लिया है। Musk को अमेरिका की डेलावेयर कोर्ट ने ट्विटर के साथ 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा करने के लिए 28 अक्टूबर शाम पांच बजे तक का समय दिया था। बता दें, इसी साल 13 अप्रैल को एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में... Read More





Twitter Blue के लिए आपको कंपनी का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता है। इस प्लान में आपको कई एडिशनल फीचर्स भी मिलता हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब ब्लू टिक केवल उनको दिया जाएगा जिनके पास Twitter Blue प्लान होगा। रिपोर्ट के अनुसार Twitter Blue की फीस भी बढ़ाकर 19.99 डॉलर (लगभग 1600 रुपये) की जा सकती है।
ऐसे लोग जो पहले से ही ट्विटर वैरिफाइड हैं कंपनी उनको ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने के लिए 90 दिन का समय देगी। अगर दिय गए समय में ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लिया गया तो उनके नाम के आगे से ब्लू टिक हता दिया जाएगा। ट्विटर डील को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और Elon Musk इसमें बड़ा बादलाव करने जा रहें हैं। बता दें, Elon सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी चीफ Vijaya Gadda और दूसरे कई मेंबर्स को वो पहले ही ट्विटर से निकाल चुके हैं।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में Twitter Blue सब्सक्राइबर को एडिट ट्वीट का ऑप्शन भी दिया गया है। इससे यूजर्स ट्वीट को एडिट भी के सकते हैं। सेलेक्टेड भारतीय यूजर्स को भी अब यह ऑप्शन उपलब्ध मिल रहा है।































