RAIPUR. गौठान में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अभनपुर के आमदी गांव में आज गौठान समिति के अध्यक्ष की लाश लटकी मिली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

समिति अध्यक्ष पवन निषाद ने जहां खुदकुशी की, वहां एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें परेशान होने की वजह से मौत की बात लिखी गई है। अभनपुर के थाना प्रभारी डीएसपी राहुल शर्मा ने कहा कि मामला जांच के दायरे में है। जल्द ही तथ्य सामने आएंगे जिनका खुलासा किया जाएगा।







इधर, भाजपा ने लगाए आरोप
































