RAIPUR. नौ ग्रह में मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। 16 अक्टूबर से मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान मेष राशि के जातकों की आय बढ़ सकती हैं और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी प्रशंसा होगी। वहीं मीन राशि के जातकों को इस दौरान धन आदि लाभ हो सकता है। व्यापार में भी विस्तार आपको मुनाफा दे सकता है।
17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के हिसाब से यह अच्छा समय साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। वहीं मकर राशि के जातकों के व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
18 अक्टूबर को शुक्र देव तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं जिससे मेष राशि के जातकों की छवि में सुधार हो सकता है। धन लाभ के भी योग बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क राशि के जातकों के आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह अनुकूल समय हो सकता है।
23 अक्टूबर से शनि का मकर राशि में सीधा भ्रमण कर मकर राशि में ही मार्गी होंगे और जनवरी 202& तक इसी अवस्था में रहेंगे। इससे धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती व कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर ढैय्या का असर कम हो जाएगा। अब इन लोगों के काम बनने लगेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।





































