BHILAI. भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के क्वार्टर की छत गिर गई। छत गिरने से बीएसपी कर्मी घायल हो गया। आज प्रातः साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। कर्मी ड्यूटी निकलने से पूर्व स्नान करने बाथरूम गया, तभी वहां का छत गिरा और हासदे में कर्मी चोटिल हो गया। घायल कर्मी से भेंट करने अधिकारी और यूनियन के पदाधिकारी उसके निवास पहुंचे।

भिलाई स्टील प्लांट में अग्निशमन विभाग के कर्मी तथा क्वार्टर नंबर 16/B, सेक्टर-4 निवासी सीताराम गुप्ता उस समय बाल बाल बचे जब प्रथम पाली की ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे है और छत गिर गई। वे स्नान करने बाथरूम में गए तभी छत गिरा लेकिन वे बाल-बाल बच गए। स्नान के बाद टॉवेल से सिर पोंछ रहे सीताराम के ऊपर छत का बड़ा टुकड़ा गिर गया। सिर में टॉवेल होने के कारण सीताराम बच गए। लेकिन बड़ा टुकड़ा टॉवेल पर गिरकर रुका और कंधे से लगते हुए नीचे गिर गया। कर्मी के कंधे में चोट लगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय मजदूर संघ के संतोष कुमार पराशर और प्रशांत कुमार क्षीरसागर, घायल सीताराम गुप्ता के निवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उनके परिवार से भेंट कर मदद का आश्वासन भी दिया। श्रमिक नेताओं ने नगर सेवा विभाग के अधिकारियों को फोन किया। नगर सेवा विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल और प्रबंधक तुरंत घटना स्थल पहुंचे और क्वार्टर का निरीक्षण किया। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घटना के बारे में खेद प्रकट किया तथा छत रिपेरिंग का कार्य तुरंत करने का आश्वासन दिया।
पहले भी गिरते रहा है छत
बीएसपी के टाउनशिप क्षेत्र के अधिकांश क्वार्टर जर्जर हो चुके है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। तमाम घटनाओं में कर्मी और अधिकारी तथा उनके परिजन चोटिल हो चुके है। टाउनशिप के आवासों की जर्जर अवस्था के कारण यहां के रहवासी भयभीत रहते है।







































