GORAKHPUR. मैं का करूं राम मुझे बुड्ढ़ा मिल गया… ये गाना तो आपने जरूर सुना होगा। गोरखपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नई दुल्हन थाने पहुंच गई। वहां जाकर उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी धोखे से बुड्ढे से करा दी गई है। शादी के पंद्रहवें दिन गायब हुई नई दुल्हन पति को चकमा देकर पुलिस के पास पहुंची।

युवती ने बताया कि उसके पति की उम्र पिता के उम्र के बराबर है। उसका एक बेटा भी है, जिसकी उम्र मेरे बराबर है। युवती ने कहा कि उसकी जबरन शादी कर दी गई थी। दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह पुलिस चौकी से ससुराल जाने की बजाय मां के साथ घर चली गई।

बताया जा रहा है कि युवती रविवार को पति के साथ भाठट बाजार पहुंची थीं वहां से वह गायब हो गई। पति ने पुलिस को सूचना दी, तो दुल्हन सोमवार की सुबह चौकी पहुंची। युवती ने पति को बड़ा बताकर उसके साथ रहने से इंकार कर दिया मां के साथ चली गई। मामले में चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया है। वह अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं है।

बहन के घर जाने की बात कहकर निकली थी पत्नी
रविवार की सुबह दुल्हन ने अपने पति को बहन के घर जाने के लिए कहा। पति इसके लिए राजी हो गया। भहट कस्बे में पहुंचकर पत्नी एक दुकान पर बैठ गई और पति को कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया। पति सामान लेकर लौटा, तो पत्नी गायब मिली। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पति ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस चौकी को सूचना दी।





































