RAIPUR. छत्तीसगढ भाजपा में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में आमूल चूल परिवर्तन किया जा चुका है। इस बार एक साथ 13 जिलों के भाजपा अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अनुमोदन के बाद महामंत्री केदार कश्यप ने यह आदेश जारी किया है।
जिन जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं, उनकी नाम और जिले का नाम इस प्रकार हैं…
1. जयंती पटेल- BJP जिला अध्यक्ष, रायपुर शहर
2. बृजेश ब्रिजपुरिया- BJP जिला अध्यक्ष, भिलाई
3. रमेश पटेल- BJP जिला अध्यक्ष, राजनांदगांव
4. कृष्ण बिहारी जायसवाल- BJP जिला अध्यक्ष, कोरिया
5. सुनील गुप्ता- BJP जिला अध्यक्ष, जशपुर
6. सुभाष जालान- BJP जिला अध्यक्ष, सारंगढ़
7. धनीराम बारसे- BJP जिला अध्यक्ष, सुकमा
8. कृष्णकांत चंद्रा- BJP जिला अध्यक्ष, सक्ती
9. गुलाब चंदेल- BJP जिला अध्यक्ष, जांजगीर-चांपा
10. रूपसाय सलाम- BJP जिला अध्यक्ष, नारायणपुर
11. संजीव शाह- BJP जिला अध्यक्ष, मोहला-मानपुर
12. धम्मन साहू- BJP जिला अध्यक्ष, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
13. अनिल केशरवानी- BJP जिला अध्यक्ष, मनेंद्रगढ़।
पहले भी हो चुका बदलाव
बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा प्रभारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कई मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत बदल दिए गए थे। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना भी साधा था।
विधानसभा चुनाव की तैयारी
गौरतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरना चाह रही है, इसके लिए संगठन के अनुसार व्यापक फेरबदल किया गया है।









































