तीरंदाज डेस्क। वैसे तो साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर, फिल्म पुष्पा ने उन्हें देश-दुनिया में फेमस कर दिया है। खासतौर पर उनके डायलॉग मैं झुकेगा नहीं। एक तरफ वह बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें कई सम्मान भी मिल रहे हैं।
‘पुष्पा’ फेम अभिनेता को ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया है। अल्लू अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था।






































