
October 18, 2022
0 Comment
घरेलू विवाद के बाद अधेड़ ने दूध पुल के नीचे लगाई फांसी
KANKER. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूध नदी पुल पर आज एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुल पर आने जाने वाले लोगों ने फंदे से लटके शव को देखा तो घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के... Read More





कांकेर आरआई शरद दुबे ने बताया कि शाम 4:30 बजे सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने पुल के नीचे फांसी लगा ली है। जांच करने पर पता चला कि मृतक का नाम सुखदेव यादव है। उसकी उम्र 50 वर्ष है और वह श्याम नगर, कांकेर का रहने वाला है। मृतक होटल में हेल्पर का काम करता था और शराब पीने का आदी था। मृतक रोज शराब पीकर घर जाता था, इसके चलते उसका घर में आए दिन विवाद होता था। बीती रात भी सुखदेव का घर में विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात में ही घर से निकल गया था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि सुखदेव के घर में पत्नी और बच्चे हैं।
































