RAIPUR. बारिश के मौसम में ट्रैवलिंग के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि बारिश के मौसम में दुर्घटना होने की संभावना भी बड़ जाती है। हालाकि बारिश में मौसम काफी सुहावना हो जाता है और लोग इसका लुत्फ उठाने के लिए ट्रैवलिंग का प्लान बनाते है। और अगर आप भी बाहर जाने का प्लान बना रहे है तो पहले अपने आस-पास के मौसम की जानकारी जरूर जान ले। चलिए जानते है छत्तीसग़ढ में क्या है अगले 24 घंटे का मौसम का हाल।

मौसम विभाग कि जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मानसून गतिविधि में बदलाव होने की संभावना बाते जा रही है। प्रदेश में कई स्थानों पर आने वाले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। और कई जगह गरज के साथ बूंदे पढ़ सकती है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

मानसून द्रोणिका मेरठ, लखनऊ, गया, पुरुलिया, गंगानगर, हिसार, दीघा, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।





































