तीरंदाज, बिलासपुर। न्यायधानी में बीच सड़क पर एक महिला ने ड्यूटी पर आरक्षक को थप्पड जड़ दिया। नो एंट्री में रोकने को लेकर यह विवाद होने की बात कही जा रही है। वहीं थप्पड़ मारने वाली महिला पुलिस कर्मी पर शराब पीकर ड्यूटी करने का अरोप लगा रही हैं। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को बिलासपुर पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर कर जांच की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा थाने के मोपका चौकी में पदस्थ आरक्षक मोरज सिंह और प्रकाश साहू एक सितंबर की रात मोपका तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। यहां पर देर रात भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक ट्रक को शहर तरफ जाने से रोक दिया। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक मालिक को फोन कर दिया।
यहां वीडियो 02 सितंबर की रात मोपका चौक में नाईट गस्त के दौरान आरक्षक – मोरज सिंह एवं प्रकाश साहू से नो एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक महिला द्वारा आरक्षक को थप्पड़ मारा गया है। SSP ने मामले की जांच एवं कार्यवाही हेतु CSP स्नेहिल साहू को नियुक्त किया है।@IpsDangi pic.twitter.com/B70xENylVv
— 𝐁𝐈𝐋𝐀𝐒𝐏𝐔𝐑 𝐏𝐎𝐋𝐈𝐂𝐄 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐈𝐀𝐋 (@PoliceBilaspur) September 3, 2022
इसके बाद ट्रक मालिक के साथ एक महिला मोपका चौक पहुंच गए और यहीं से विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यहां पर नो एंट्री में ट्रक लाने को लेकर आरक्षक के साथ युवक का झगड़ा हो गया। इससे साथ में आई महिला गुस्से में आ गई और आरक्षक पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाने लगी। यही नहीं महिला ने आरक्षक के गाल पर थप्पड़ भी जड़ दिया। आरक्षक को थप्पड़ मारती महिला का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस के अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं।
SSP ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद SSP पारुल माथुर ने इस पूरी घटना की जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने सरकंडा CSP स्नेहिल साहू को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया है कि नो एंट्री को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
Bilaspur, Bilaspur latest news, bilaspur news, Bilaspur police, CG News, Chhattisgarh, controversy over no entry, slapped constable, slapped police personnel, आरक्षक को थप्पड़, छत्तीसगढ़, तीरंदाज डॉट कॉम, नो एंट्री पर विवाद, पुलिस कर्मी को थप्पड़, बिलासपुर, बिलासपुर की ताजा खबर, बिलासपुर न्यूज, बिलासपुर पुलिस, सीजी न्यूज