RAIPUR. छत्तीसग़ढ गृह विभाग ने आदेश जारी कर पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश में बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी नाम हैं। गृह विभाग की लिस्ट में 39 भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के नाम शामिल हैं।

गृह विभाग के जारी आदेश के अनुसार अभिषेक माहेश्वरी को रायपुर का नया ASP बनाया गया है। वहीं रायपुर के DSP ट्रैफिक सतीश ठाकुर को अब दुर्ग की जिम्मेदारी सौपी गई है। उन की जगह गुरजीत सिंह रायपुर के नये DSP ट्रैफिक बनाए गए है।

गृह विभाग की लिस्ट में रत्ना सिंह ASP भानुप्रतापपुर, गौरव राम प्रवेश राय ASP (ऑपरेशन) बीजापुर, निखिल रखेचा CSP भिलाई नगर, मयंक गुर्जर CSP आजाद चौक रायपुर, पूजा कुमार CSP कोतवाली बिलासपुर, प्रभात कुमार CSP छावनी दुर्ग, वैंकर वैभव रमनलाल CSP दुर्ग, राजनाला स्म्रुतिक CSP अबिकापुर, रोबिन्सन गुरिया CSP दर्री, संदीप कुमार पटेल CSP सिविल लाईन बिलासपुर और विकास कुमार CSP बस्तर सहित कुल 11 IPS अधिकारियों के नाम शामिल है।









































