TIRANDAJ DESK. भारतीय सीमा की रक्षा करने की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कांस्टेबल के108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक एवं योग्य उमीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वें आइटीबीपी की ऑफिसियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आज से 1 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के साथ मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

यहां कुल पदों की संख्या 108 है, जिसमें कॉन्स्टेबल (बढ़ई)के लिए 56 पद हैं, वहीं कॉन्स्टेबल (राजमिस्त्री) के लिए 31 पद है, साथ ही कॉन्स्टेबल(प्लम्बर)के लिए 21 पद है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन साथ ही मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 19 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए। आवेदन हेतु उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

उम्मीदवार ऐसे करे आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें। फिर होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। और आवेदन पत्र जमा करनेका प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।





































