RAIPUR. नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट के लिए 177 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार NABARD के आधिकारिक वेबसाइट http://www.nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। NABARD Recruitment 2022 की पूरी डिटेल नोटिफिकेशन 15 सितंबर, 2022 को जारी की जाएगी।

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में कुल 177 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 173 रिक्तियां विकास सहायक के पद के लिए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी/हिंदी माध्यम में स्नातक की डिग्री हिंदी और अंग्रेजी के साथ अनिवार्य है। या फिर वैकल्पिक विषय के रूप में न्यूनतम 50% अंकों के साथ (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ ईएक्सएस उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण वर्ग) होना अनिवार्य है।

इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 450 रुपए का शुल्क देना होगा। वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस, पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों को शुल्क के लिए 50 रुपए देना होगा। इन पदों पर आकर्षक सैलरी पैकेज भी है। सहायक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 13150 रुपए से 34990 रुपए तक वेतन मिलेगा।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट (NABARD) http://www.nabard.org पर जाएं। रिक्रूटमेंट लिंक पर जाकर क्लिक करने पर पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। इसके बाद दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें और शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर दें।






































