BHILAI. भिलाई के उतई थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ रात में दशहर उत्सव मानाने को लेकर चल रही बैठक में एक पूर्व पार्षद ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद बैठक में भगदड़ मच गई। घायल युवक को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस भी अस्पताल पहुँच गई है।
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के डूंडेरा गांव में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे दशहरा पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गयी थी। बताया जा रहा है कि इसमें आयोजन समिति से जुड़े लोग और पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच बैठक में आये पूर्व पार्षद संजू साहू का टीकम साहू नाम के ग्रामीण से कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि इसी बीच पूर्व पार्षद संजू साहू आक्रामक हो गया। बाद में युवक को घर जाते समय पूर्व पार्षद ने उसे रस्ते में रोक लिया और चाकू से टीकम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बताया जा रहा है कि चाकू के करीब आधा दर्जन वार से टीकम मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। हमला करने के बाद पूर्व पार्षद मौके से फरार हो गया। इधर ग्रामीण को जब जानकारी मिली तो वे घायल टीकम को लेकर सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे।
उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के अनुसार बैठक में चाकूबाजी की घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल जा रही है। अभी यह साफ़ नहीं हो सका है कि आरोपी ने वरदाता को अंजाम क्यों दिया।
जुआ-सट्टा की बात पर विवाद
चर्चा है कि विवाद के पीछे जुआ-सट्टा की बात है। कहा जा रहा है कि टीकम साहू ने बैठक में कहा था कि गांव में जुआ-सट्टा ज्यादा चल रहा है। इससे गांव का माहौल ख़राब हो रहा है। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी और इतनी बढ़ी वारदात हो गयी।

टीकम साहू।