तीरंदाज, रायपुर। राजधानी से लगे धरसीवा के मुर्रा स्थित खारून नदी के एनिकट से बहे शिक्षक सहित एक ही परिवार के तीनों लोगों की बीते 24 घंटे से तलाश जारी है। इस बीच ममंगलवार को एक का शव बरामद कर लिया गया है। सोमवार रात को रेस्क्यू रोकने के बाद मंगलवार को सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा शवों की तलाश शुरू की। इस दौरान एसडीआरएफ ने एक का शव को बाहर निकाल दिया है। वहीं दो की तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरी घटना हरजीत भारती के डूबने से शुरू हुई जो स्थानीय शिक्षक लखनलाल बंजारे का नाती है उसको डूबता देख वहां के ग्रामीणों ने उनके घर खबर भेजी घर से रस्सा लेकर खुद शिक्षक लखनलाल बंजारे अपने भतीजे शेखर बंजारे के साथ पहुंचे और दोनों एनीकट के ऊपर पानी के तेज बहाव से ही नदी में डूब रहे अपने नाती हरजीत को रस्सा देने लगे लेकिन रस्सा वहां किनारे पर ना तो बांध कर आए थे और ना ही अन्य ग्रामीणों को पकड़ाकर आए और इस बहाव में वह भी बहने लगे।

यह देख किनारे पर मौजूद जितेन्द्र वर्मा अपने एक साथी के साथ उन तीनों को बचाने के लिये कूदे जो तेज बहाव के कारण उन तक नही पहुंच पाये जैसे तैसे करके किसी तरह बचकर निकल आए लेकिन शिक्षक लखन उनके नाती हरजीत और भतीजे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम समेत स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी देर तलाश करने के बाद भी नहीं मिल सके है।

सुबह से टीम लगी है खोजबीन में
बताया जा रहा है कि गोताखोरों की टीम सुबह से लगी हुई है। सोमवार को देर शाम तक रेस्क्यू किया गया। आज सुबह जल्दी फिर से रेस्क्यू टीम स्कूल टीचर समेत कुल तीनों डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गए थे। इस दौरान 11:30 बजे रेस्क्यू टीम को सफलता मिली। एक शव को बरामद कर लिया गया है वहीं बाकी दो की तलाश की जा रही है।






































