TIRANDAJ DESK. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए SBI के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आज से 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।

यह फिर उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/sbiposep22/ के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक SBI PO Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। SBI PO Recruitment 2022 के तहत कुल पदों की संख्या 1673 हैं।

इन पदों के लिए आवेदन भरने हेतु उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित होने पर उम्मीदवारों को रु. 36000 से 63840 तक का वेतनमान मिलेगा।





































