तीरंदाज, भिलाई। सेंट्रल जेल दुर्ग के प्रहरी पर सोमवार अलसुबह अज्ञात बदमाश ने हमला कर दिया। प्रहरी ड्यूटी से लौट रहा था इस दौरान बदमाश ने हमला किया। घटना के बाद जेल प्रहरी गंभीर रूप से घायल है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है बदमाश ने यह हमला जेल प्रहरी के चेहरे पर किया। इस मामले में चौकी पद्मनाभपुर में अज्ञात हमलावर के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। केंद्रीय जेल का मुख्य प्रहरी दिलीप लहरी ड्यूटी कर ठगडा बांध की ओर से घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से एक दुबला पतला लंबा से अज्ञात व्यक्ति रास्ते में पहुंचा। जेल प्रहरी कुछ समझ पाता इससे पहले की अज्ञात बदमाश ने डंडे से वार कर दिया। बदमाश के वार से जेल प्रहरी के मुंह के कई दांत टूट गए। फ़िलहाल पीड़ित का उपचार भिलाई के एक निजी अस्पताल में जारी है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि घटना आनंद नगर मोड के पास की है। ठगडा बांध की ओर से अज्ञात पागल सा व्यक्ति दुबला पतला लंबा दौडते हुए लंबा सा डंडा लेकर अचानक जेल प्रहरी पर प्रहार किया। इस वार से जेल प्रहरी के मुहं दांत एंव दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी है। जेल प्रहरी की शिकायत पर इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।







































