TIRANDAJ DESK. भारतीय डाक ने मकैनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर एवं कारपेंटर पदों पर बंपर वेकैंसी निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आज से 19 अक्टूबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आपको बता दें भर्ती के माध्यम से मकैनिक के 1, इलेक्ट्रिशियन के 2, पेंटर के 1, वेल्डर के 1 एवं कारपेंटर के 2 पद भरे जाएंगे। वहीं चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान आयोग के लेवल 2 पे मैट्रिक्स के तहत वेतन के तौर पर ₹19900 से लेकर ₹63200 दिए जाएंगें।

18 से 30 वर्ष तक के कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट अथवा 8वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में काम करने का 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य हैं। साथ ही मोटर व्हीकल मकैनिक पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। कंपटेटिव ट्रेड टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।



































