BHILAI. आज डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन सेक्टर 6 के स्पात क्लब में इंजीनियर्स डे का करने जा रहा है। इंजीनियर्स डे यानी अभियंता दिवस भारत में हर वर्ष दुनिया के समस्त इंजीनियर्स को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। दुनिया के 10 से भी अधिक देशों में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। भारत में इंजीनियर्स डे 1968 से हर साल 15 सितंबर को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में मनाया जाता है।

हर विशेष दिन को मनाने के पीछे कोई न कोई वजह या उस दिन से जुड़ा कोई इतिहास जरूर होता है। ठीक उसी तरह से तरह इंजीनियर्स डे मनाने के पीछे भी एक खास वजह है। ऐसा माना जाता है कि देश के विकास में इंजीनियर्स का प्रमुख योगदान होता है। भारत में इंजीनियर्स डे महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की याद में मनाया जाता है। इनको भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया 102 वर्षों तक जिंदा रहें वो भी स्वस्थ। एक बार उन से किसी ने पूछा कि इतनी उम्र होने पर भी आप बूढ़े नहीं लगते, तो उन्होंने कहा जब बुढ़ापा मेरा दरवाज़ा खटखटाता है तो मैं अंदर से कह देता हूं कि विश्वेश्वरैया घर पर नहीं है। माना जाता है कि आधुनिक भारत की रचना और भारत के विकास में इनका विशेष योगदान रहा है।


































