तीरंदाज, इंदौर। स्टेट साइबर सेल ने इंदौर में 8वीं पास फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। क्रेडिट कार्ड डिवीजन का ऑफिसर बनकर आरोपी ने एक व्यक्ति के अकाउंट से 2 लाख रुपये ठग लिए। जानकारी लगाने पर पीड़ित ने पूरी घटना के बारे में साइबर सेल में शिकायत की। छानबीन करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेंद्र डेनवाल ने कथित तौर पर इंदौर साइबर सेल शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका क्रेडिट कार्ड तब से काम नहीं कर रहा जब से उन्हें क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट ऑफिसर से कॉल आई। पीड़ित ने बताया कि उस ऑफिसर ने परेशानी के बारे में पूछा और समस्या के निवारण का वादा करते हुए एक लिंक भेजा। इसके बाद, एक ओटीपी मिला जो उन्होंने उस ऑफिसर को बात दिया जिस के बाद 2 लाख रूपए कई अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। पैसे ट्रांसक्शन होने के बाद फ्रॉड के बारे में पता चला।

साइबर सेल ने पीड़ित की शिकायत के बाद जांच शुरू की। छानबीन में पुलिस को आरोपित का ठिकाना जामताड़ा में मिला। साइबर दस्ते ने आरोपी को जामताड़ा से पकड़ कर इंदौर ले आई। अपराधी ने आपने नाम अतुल राणा बताया। उसने बताया कि उस ने केवल 8वीं तक पढ़ाई की है। अपराधी ने कुबूल किया की उसे 5 अलग-अलग भाषाएं बहुत अच्छे से आती हैं। उसने बताया कि वो अपने साथियों के साथ फ्रॉड करने के लिए बैंगलुरु जाया करता था। फिलहाल पुलिस अपराधी से और जानकारी निकलवा रही है है।

इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर आरएस तिवारी के अनुसार, अपराधी गांव में ही रहता है। वो लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए बैंगलुरु ट्रेवल किया करता था। वो केवल 8वीं पास है, लेकिन वो 5 भाषाएं बहुत अच्छी तरह से जानता है। पुलिस को पूछताछ में कई और केसेस के बारे में जानकारी मिल सकती है।






































