BHILAI. भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं द्वारा आज जामुल खेड़ामारा नंदिनी मार्ग में एक बड़ी कार्यवाही की गई है। नगर सेवाएं के प्रवर्तन विभाग और भूमि विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारिओ से लगभग दो एकड़ भूमि को मुक्त कराया गया। इस कार्यवाही के समय कार्यपालक मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार बीएसपी के नगर प्रशासन विभाग द्वारा खेड़ामारा नंदिनी मार्ग मे लगभग दो एकड़ जमीन को अवैध कब्जेधारिओ से मुक्त कराया गया है। मैसर्स प्रेम इंटरप्राइजेज सहित चार कब्जाधारिओ ने बीएसपी की जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर राखी थी। संपदा न्यालय से पारित डिक्री क्रमांक 75/2022 के तहत 12000 स्क्वायर फ़ीट भूमि तथा डिक्री क्रमांक -76/2022 के तहत कब्जेधारिओ से कुल 65000 स्क्वायर फ़ीट भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। साथ ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की उपस्थित में डिक्री क्रमांक -75/2022 की भूमि को सील कर दिया गया है।

बता दें कब्जेधारिओ ने बीएसपी की जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर नीव भी भरवा दी गई थी। और पूरे क्षेत्र को बॉउंड्री से घेर दिया था। जिसे जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। इस प्लॉट के निकट 65 हजार वर्ग फीट जमीन पर फैक्ट्री के शेड सहित अन्य कब्जेदारों को बेदखल किया और इनकी बिजली काटी गई। वहीं नंदिनी मार्ग मे ही 12000 वर्ग फ़ीट जमीन पर कब्ज़ा कर फेंसिंग कर खेती की जा रही थी। जिसके मुख्य गेट पर ताला लगाकर सील किया गया है। साथ ही चेतावनी नोटिस भी लगा दिया गया। यह सभी कार्यवाही सम्पदा न्ययालय केआदेश पर की गई।

इस कार्यवाही के दौरान रिजर्व पुलिस, जामुल थाना पुलिस बल सयुक्त रूप से उपस्थित रहे। यह सारी कार्यवाही न्यययिक मजिस्ट्रेट के निर्देश में नगर सेवा विभाग के भूमि अनुभाग और प्रवर्तन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा की गई। आधिकारियों ने कहा कि बीएसपी भूमाफ़ियायो और दलालो के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही करता रहेगा।





































