RAIPUR. राजधानी के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने रॉड से अपने पति के सिर पर ऐसा वार किया कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजेन्द्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार सेंट जोशफ कॉलोनी प्लॉट नंबर 16 अमलीडीह निवासी सुरेन्द्र साहू की दो साल पहले मिनी साहू से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनां के बीच अक्सर विवाद होता था। दरअसर सुरेन्द्र साहू अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसके कारण रोज पत्नी से विवाद करता था और आए दिन मारपीट होती थी।
रविवार को भी सुबह से सुरेन्द्र साहू व मिनी साहू के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान हाथापाई भी हुई। विवाद के दौरान मिनी साहू ने लोहे के रॉड से सुरेन्द्र के सिर पर वार कर दिया। वार इतना तगड़ा था कि सुरेन्द्र छटपटाता हुआ जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो नजारा देख का चौंक गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि आपसी विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। घटना के बाद शव को पीएम लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
CG News, Chhattisgarh, local news, murder in rajendra nagar police station, Raipur, raipur breaking, Raipur News, Raipur Police, wife kills husband, छत्तीसगढ़, तीरंदाज डॉट कॉम, पत्नी ने की पति की हत्या, राजेन्द्र नगर थाना, रायपुर, रायपुर न्यूज, रायपुर पुलिस, रायपुर ब्रेकिंग, रायपुर में हत्या, लोकल न्यूज, सीजी न्यूज