KAWARDHA. प्रदेश में इन दिनों बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के तबादले हो रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार सरकारी कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है। इसी कड़ी में कवर्धा जिला प्रशासन ने भी बड़े पैमाने पर शिक्षक व अन्य विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया है। यह आदेश जिला कलेक्टर ने जारी किया है।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशाासन की ओर से कुल पांच विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व और आदिम जाति विभाग के 100 से अधिक कर्मचारियों का नाम लिस्ट में शामिल है।
इनकी सूची इस प्रकार है-












































