तीरंदाज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों को नए जिले में पदस्थ किया है।

वहीं गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, यहां एक साथ 15 ASI बदले गए हैं। साथ ही एसपी द्वारा निर्देश को तत्काल पालन करने और सभी स्थानांतरित एएसआई को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनके नाम और नई जगह नियुक्ति की जानकारी इस प्रकार हैं—
वीरेन्द्र लकड़ा- संयुक्त कलेक्टर, सक्ती
दिव्या अग्रवाल- संयुक्त कलेक्टर, सक्ती
अभिलाषा पैकरा- संयुक्त कलेक्टर, MCB
पंकज डाहिरे- संयुक्त कलेक्टर, सक्ती
चमार सिंह पैकरा- डिप्टी कलेक्टर, MCB
प्रवीण कुमार भगत- डिप्टी कलेक्टर, MCB
रजनी भगत- डिप्टी कलेक्टर, सक्ती
मूलचंद चोपड़ा- डिप्टी कलेक्टर, MCB
प्रीतेश सिंह राजपूत- डिप्टी कलेक्टर, MCB

गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के 15 ASI का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस आशय के आदेश जिले के एसपी जेआर ठाकुर द्वारा जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि प्रहलाद ठाकुर गरियाबंद से फिंगेश्वर भेज दिए गए हैं और वहीं खुमान लाल महिलांग को फिंगेश्वर से गरियाबंद भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये माना जा रहा है कि ये स्थानांतरण प्रशासन में कसावट लाने के लिए किया गया है। एसपी द्वारा निर्देश को तत्काल पालन करने और सभी स्थानांतरित एएसआई को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यहां पर आप पूरी सूची देख सकते हैं-






































