तीरंदाज न्यूज। मुंबई के साकीनाका इलाके में रहने वाली एक महिला के पेट में दर्द हो रहा था। उसने गलती से दवा की जगह चूहे मारने की दवा खा ली। इस दवा को खाते ही उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि मरने वाली महिला की पहचान काजल गवाने के रूप में हुई है।

काजल ने 13 अगस्त को गलती से चूहे का जहर खा लिया था और शनिवार को सरकारी केईएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि 13 अगस्त को काजल का पति ट्रैकिंग पर था। जहर खाने के बाद काजल को एक निजी अस्पताल और वहां से केईएम अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जहर शरीर में पूरी तरह से फैल चुका था। एक-एक करके उसके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि रविवार को हुई घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस का कहना है कि महिला के रिश्तेदारों ने कहा कि उन्हें किसी गलत काम का संदेह नहीं है, लेकिन जांच जारी रहेगी।
महिला के परिजनों का कहना है कि फिलहाल तो ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे किसी गड़बड़ी की आशंका लगे। परिजनों के इस तरह के बयान के बाद भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।





































