तीरंदाज, डेस्क। साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ सभी को याद तो होगी यह फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का किरदार निभाया है। और उनका पुष्पा ‘झुकेगा नहीं’ अंदाज दर्शकों के दिल में बस गया है। सोशल मीडिया पर पुष्पा स्टाइल में हर कोई वीडियो बना रहा है। दिग्गज हस्तियों ने भी अल्लू के पुष्पा अंदाज को फॉलो किया है।

इतना ही नहीं अब तो गणपति त्योहार भी इस के प्रभाव से बच नहीं पाया है। गणपति का पुष्पा लुक भी वायरल हो रहा है। कारीगरों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को पुष्पा का दाढ़ी पर हाथ फेरने वाला लुक दिया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
PushparAAj…Jhukega Nahi 🔥
Allu Arjun Film roles & Ganesh Idols
Never Ending Festival VIBE!! 🔥🔥🤩This time In Pushpa Raj Avatar 🌟🔥#GaneshChaturthi #PushpaTheRule #AlluArjun pic.twitter.com/ScjPWLqhrW
— Sarath Kv (@SarathK12319725) August 30, 2022
दर्शकों में फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ रिलीज होने के बाद से ही अल्लू अर्जुन के प्रति अलग ही दीवानगी देखी गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन बात करने के अंदाज और पुष्पा राज के चलने का स्टाइल लोगों के बीच एक बहुत बड़ा ट्रेंड बना गया है। पुष्पा राज का यही फीवर अब गणपति प्रतिमाओं पर भी छाने लगा है।

गणपति का त्योहार सबसे ज्यादा मनाया जाने वाले त्योहार में से एक है। गणेश चतुर्थी एक 11 दिनों का हिन्दू उत्सव है जो कि चतुर्थी के दिन घर या मंदिर में मूर्ति स्थापना से शुरु होकर गणेश विसर्जन के साथ अनन्त चतुर्दशी पर खत्म होता है। भक्त भगवान गणेश को खासतौर से मोदक चढ़ाते है। मंदिर या पंडालों और घरों में लोगों के गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं। इतने लंबे समय के बाद भी पुष्पा राज कि स्टाइलिश का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। यह अल्लू अर्जुन की दीवानगी और स्टारडम का जीता जागता उदाहरण है। वाकई में यह आश्चर्यजनक है।






































