तीरंदाज, भिलाई। भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए एशिया कप के ग्रुप मैच में जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इस जश्न में ट्विनसिटी भी पीछे नहीं रही। शहर में रविवार को बिग स्क्रीन पर लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया। ट्विनसिटी में कई जगह बिग स्क्रीन लगाए गए और मैच का लाइव प्रसारन देखा गया। भारत की इनिंग के दौरान 20 वें ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही हार्दिक पंडया ने छक्का मारा उसके साथ जश्न शुरू हो गया। देर रात तक ट्विनसिटी में जश्न मनाया गया।
भारत की जीत पर देर रात देखें ट्विनसिटी में युवाओं का जश्न, हार्दिक के छक्के के साथ झूमे लोग#INDvsPAK pic.twitter.com/t1rBnGK9KA
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 29, 2022

बता दें एशिया कप के ग्रुप मैच में रविवार को भारत-पाकिस्तान का मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। आज से ठीक 11 माह पहले विश्वकप के मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराकर पहली बार विश्वकप के मैचों में भारत पर जीत दर्ज की थी। एशिया कप शुरू होते ही भारत ने पाकिस्तानल हराकर इसका बदला ले लिया।

गजब का दिखा उत्साह
मैच के दौरान बिग स्क्रीन पर मैच देखने बैठे युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। युवा पूरे जोश के साथ स्नैक्स व कोल्डड्रिंक्स लेकर मैच का लुत्फ उठा रहे थे। इस दौरान रास्ते में भी कार से जाने वाले लोग भी मैच देखने कारें खड़ी कर दी। एक तरह से रविवार सुपर संडे बन गया। भारत ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर युवाओं का और भी खुश कर दिया। यहां भारत की जीत पर तालियों के साथ कार के हॉर्न भी बजे।

भारत ने जीता था टॉस
मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। पाकिस्तान को भारत ने शुरू से ही झटके देना शुरू कर दिया था। एक के बाद एक झटकों से उभरते हुए पाकिस्तान किसी तरह 147 रनों तक पहुंच सका। इस दौरान पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने सदी हुई शुरुआत की। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को लोकेश राहुल के रूप में पहला झटका शुरुआती ओवर में ही लग गया।

इसके बाद रोहित शर्मा व विराट कोहली ने संभलकर खेलते हुए स्कोर बोर्ड चलाया। इस दौरान विराट के बल्ले से कुछ बेहतरीन शॉट्स आए। इस बीच 12 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा आउट हो गए। इसी ओवर में लय में दिख रहे विराट भी आउट हुए। इसके बाद जड़ेजा व सूर्य कुमार ने पारी संभाली। सूर्या आउट होने के बाद हार्दिक मैदान में आए और टीम को जीत दिलाई।





































