तीरंदाज, डेस्क। देश में पहली बार किसी शहर में इतनी बड़ी इमारत को गिराया गया। चंद सेकेंड में नोएडा के सेक्टर 93-A स्थित ट्विन टावर (Twin Towers) जमींदोज हो गया। इसके गिरने का नजारा बेहद खास था और इसे देखने के लिए बिल्डिंग के आसपास की इमारतों की बालकनियों में लोगों की भीड़ जमा थी। बाकायदा इस नजारे को देखने के लिए बालकनियों को बुक किया गया था।
देश में पहली बार गिराई गई 32 मंजिला भ्रष्टाचार की इमारतें, चंद सेकेंड्स में जमींदाेज हुआ नोएडा का ट्विन टॉवर @myogiadityanath @UpPolicemitra @UPGovt pic.twitter.com/ttwY9AIH7X
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 28, 2022
बता दें नोएडा के सेक्टर 93-A स्थित ट्विन टावर नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए थे। सुपरटेक के ट्विन टावर्स को रविवार की दोपहर ठीक 2:30 बजे गिरा दिया गया। दोनों टावर एपेक्स और सियान में 9,640 छेद कर 3700 किलोग्राम बारूद भरा गया। यह पहली बार है कि किसी इमारत को गिराने के लिए देश में इतना बड़ा ब्लास्ट किया जा रहा है।

VIP बालकनी में बदली आसपास की बालकनियां
नोएडा के ट्विन टावर को गिरते देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। ट्विन टावर को गिरते हुए देखने के लिए लोगों ने इसके आसपास की ऊंची इमारतों की बालकनी को बुक कर लिया है। बताया जा रहा है आसपास जितने भी इमारते हैं उनकी बालकनियों को बुक कर यह नजारा देखा गया। ब्लास्ट होते ही लोगों ने देखा कि चंद सेकेंड में दोनों इमारते जमींदोज हो गई।

चारों ओर धूल ही धूल
ट्विन टॉवर को गिराने के बाद आसपास का पूरा क्षेत्र ही धूल से भर गया। चारों ओर केवल धूल धूल दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि ध्वस्त होने के बाद इससे 55,000 से 80,000 टन तक मलबा निकलेगा। जिसे हटाने में कम से कम 3 महीने का समय लग जाएगा। जैसे ही धमाका हुआ इससे हवा में कंक्रीट की धूल का बड़ा गुबार उठा जो आसपास दूर दूर तक फैल गया। कहीं से भी कुछ नजर नहीं आ रहे थे।





































