तीरंदाज न्यूज। वैसे तो सूरज की किरणों को विज्ञान में विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत कहा जाता है, लेकिन कई बार सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान भी सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला समुद्र के बीच आधे घंटे तक सोई रही। उन्होंने सन क्रीम का इस्तेमाल नहीं किया, ताकि वे इसका सही से आनंद उठा सकें। लेकिन उनकी इस गलती की भारी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी।

घटना बुल्गारिया के एक बीच की है। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की रहने वाली ब्यूटीशियन सिरिन मुराद अपनी छुट्टियां बिताने के लिए बीच पर थी। सिरिन ने सूरज की तेज किरणों के बीच त्वचा को टैन होने से बचाने के लिए कुछ नहीं किया। बिना कोई कवर क्रीम या सन क्रीम लगाए वह वहीं लेट गईं।

आधे घंटे बाद जब वह उठी तो उसके माथे पर हल्की जलन महसूस हुई। देखते ही उसका माथा लाल हो गया। लगभग 21 डिग्री सेल्सियस के तापमान में बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में लेटना उन्हें महंगा पड़ा। जब कुछ और समय बीत गया तो उन्हें दर्द भी हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दिन सुबह वह काफी हैरान रह गईं।





































