तीरंदाज, डेस्क। यदि आप खेलों मे अच्छा कर रहे हैं तो रेलवे में आपकी नौकरी पक्की। पश्चिम रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे से 21 पदों पर सीधी भर्ती कर रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों का चयन स्पोर्ट्स ट्रायल में प्रदर्शन, स्पोर्ट्स उपलब्धियां, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को आकर्षक वेतन का पैकेज भी दिया जा रहा है।

पश्चिमी रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे से विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार www.rrcwr.com पर 5 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर तय की गई है। रेलवे ने लेवल 2, 3, 4 और 5 के लिए कुल 21 पदों पर ये भर्तियां निकाली हैं। लेवल 4 व 5 के पदों पर 5 वैकेंसी हैं। रेसलिंग (पुरुष) फ्री स्टाइल 61 Kg/65 kg/70 Kg/86 kg/92 kg के लिए 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा वेटलिफ्टिंग पुरुष 81 Kg/89 Kg/96 Kg/102 Kg- 02 पद, पावरलिफ्टिंग पुरुष 66 Kg/105 Kg – 01 पद, पावरलिफ्टिंग (महिला)- 63 Kg/+84 Kg 01 पद, शूटिंग (M/W) – 01, कबड्डी-पुरुष – 01, कबड्डी- महिला – 2, हॉकी पुरुष – 01, जिमनास्टिक पुरुष – 02, क्रिकेट पुरुष – 02, क्रिकेट महिला – 1 तथा बॉल बैडमिंटन – 1 पद के लिए भर्ती निकाली गई है।

इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 साल तय की गई है। वहीं जनरल व ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपए और एससी, एसटी, महिला, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग को 250 रुपए आवेदन फीस देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल के अनुसार वेतन दिया जाएगा। जो कि 19900 रुपए से 92300 रुपए तक देय होगा।






































