तीरंदाज न्यूज। एक जोड़े ने लंबे रिश्ते के बाद शादी की और फिर हनीमून के लिए निकल गए। हनीमून पर दूल्हे को ऑफर आया। इस ऑफर के तहत एक ऑपरेशन किया जा रहा था, जिसमें जिसमें प्रोस्टिट्यूशन स्टिंग के जरिए आरोपियों को पकड़ा जाना था। जाने-अनजाने में दूल्हे ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया और वह फंस गया। यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टिंग के साथ ही कई पुलिस टीमें भी वहां तैनात थीं। यहां दूल्हे को सेक्स वर्कर के साथ पकड़ा गया। जब तक उसे कुछ समझ आता, तब तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी दूल्हे को मोबाइल के जरिए स्टिंग करने वाले अंडर कवर डिटेक्टिव ने दी। दूल्हे को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया कि जब दूल्हे को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त दुल्हन कमरे में सो रही थी। हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अभी-अभी शादी की थी और शादी के बाद अपने हनीमून पर थे। अधिकारी ने कहा कि जब उसकी पत्नी सो गई, तो उसने एक गुप्त जासूस के विज्ञापन का जवाब दिया। जिसके बाद शाम को आरोपी ऐसा करने के लिए राजी हो गया और उसे पकड़ लिया गया।

इस घटना के बाद दुल्हन को बहुत गुस्सा आया। मामले की जानकारी होने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर दूल्हे को वहां ऐसा करने की जरूरत क्या थी। वह अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए गया था। अभी तो समय था, जब वे दोनों एक-दूसरे को और अच्छी तरह से जानते।






































