तीरंदाज, डेस्क। आपने ज्वालामुखी के बारे में तो सुना होगा जिसमें आग के साथ पिघलता लावा निकलता है। लेकिन क्या कभी किसी हैंडपंप के बारे में सुना या देखा है जो कि आग उगलता हो। हम यहां ऐसे ही एक हैंडपंप के बारे मे बताने जा रहे हैं जिसमें से पानी के साथ ही आग की लपटें भी निकल रही हैं। हैंडपंप का यह रूप देखकर लोग भी हैरान है और भूगर्भ शास्त्री इसकी अलग अलग वजह बता रहे हैं।
आग और पानी, कभी देखा है ऐसा नजारा… मध्यप्रदेश के बक्सवाहा के पास दिखा यह अद्भुत नजारा pic.twitter.com/E1k1U52r0e
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 25, 2022
आग उगलने वाला यह हैंडपंप मध्यप्रदेश के बकस्वाहा के निकट स्थित ग्राम पंचायत पाली के ग्राम कछार में देखने को मिला। इस हैंडपंप में अचानक आग निकलने लगा। रविवार रात को इसमें आग निकलती देखी गई इसके बाद ग्रामीणा हैरान परेशान। रविवार की देर रात नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। ग्रामीणों ने सोचा अब सब ठीक है लेकिन सोमावार सुबह फिर इसमें से आग निकलने लगी।

ग्रामीणो ने इसकी जानकारी पंचायत को दी और जिला प्रशासन तक यह बात पहुंच गई है। हैंडपंप से आग निकलने से ग्रामीण डरें हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस हेंडपंप से बिना हैंडल चलाए बराबर पानी बहता रहता था। एक माह पहले इसमें से पानी निकलना बंद हो गया। अब इसमें से आग निकल रही है। आग की लपटें पानी के साथ निकल रही हैं और काफी ऊपर तक जा रही हैं। इसे देखकर ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
हैंडपंप से आग निकलने की घटना को लेकर विशेषज्ञों में अलग अलग राय है। भू गर्भ विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटना जमीन के अंदर गैसों के कारण हो सकती है। यह ज्वलनशील गैस है जो पानी के साथ आग के रूप में निकल रही है। वहीं कुछ विशेषज्ञों की राय है कि इसकी जांच के बाद ही इसपर सटिक राय दी जा सकती है। जिला प्रशासन ने इस संज्ञान में लिया है और इसकी पूरी जांच कराने का भी निर्देश दिया है।




































