तीरंदाज, दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को दुर्ग एसडीएम दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो का यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ सरकार की वादा खिलाफी को लेकर था। इस मौके भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे और प्रदर्शन में हिस्सा लिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग शहर के संयुक्त मंडल द्वारा विधानसभा स्तरीय दुर्ग शहर SDM कार्यलय का घेराव किया गया। भाजयुमो का कहना है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। यही नहीं प्रदेश सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने से भी वंचित रख रही है।
भाजयुमो ने छत्तीसगढ़ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया। प्रदेश की भूपेश सरकार एक तरफ जंहा शराब कोचियों को संरक्षण दे रही है दूसरी ओर युवाओ को गोबर बीनने के काम में लगा रही है। सरकार 500000 रोजगार देने की और विधानसभा में 20 हजार नौकरियां देने का प्रचार कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रदेश के युवा के पास काम नहीं है।
आज के विधानसभा स्तरीय घेराव में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी,जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा,महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर, शिव चंद्राकर, जिला अध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जीत हेमचंद यादव, मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, महामंत्री सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhilai, BJP fort, BJP performance, BJYM opened front, CG Government, CG Latest News, CG सरकार, Chhattisgarh, Durg BHilai News, durg news, Durg SDM office, Gherao of SDM office, hindi news, latest news, local news, एसडीएम दफ्तर का घेराव, छत्तीसगढ़, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दुर्ग एसडीएम दफ्तर, दुर्ग न्यूज, दुर्ग भिलाई न्यूज, भाजपा का प्रदर्शन, भाजपा दुर्ग, भाजयुमो ने खोला मोर्चा, भिलाई, लोकल न्यूज, सीजी की ताजा खबर, हिन्दी न्यूज