तीरंदाज, डेस्क। बेटी के साथ अकेली रह रही विवाहित महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। दबंगों ने महिला के घर जबरन प्रवेश किया और छेड़छाड़ करते हुए अनैतिक मांग करने लगे। महिला ने इनसे भाग कर अपने आप को बचाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला के पुलिस के पास पहुंचते ही बदमाशों की दबंगई हवा हो गई और फरारी काटने लगे। घटना के सात दिन बाद शुक्रवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।
घटना जशपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जशपुर की रहने वाली विवाहित महिला का पति से विवाद के बाद कोर्ट में केस चल रहा है। महिला अपनी बेटी के साथ घर पर ही दुकान चलाकर अपना गुजारा चलाती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर के दौरान महिला का परिचय राजेश गुप्ता नाम के शख्स से हुआ। राजेश गुप्ता ने RTI से संबंधित दस्तावेज एकत्रित करने में महिला की मदद की। इससे महिला की राजेश गुप्ता से अच्छी जान पहचान हो गई।
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि जान पहचान बढ़ने से राजेश गुप्ता के तेवर बदलने लगे। 15 व 16 जून को राजेश गुप्ता ने महिला से अनैतिक मांग की उसे उसके इरादे ठीक नहीं लगे। इसके बाद महिला ने राजेश गुप्ता से दूरी बना ली। इस बीच 3 अगस्त को राजेश गुप्ता अपने मित्र महेश मिश्रा महिला की दुकान पर आकर बैठ गया। बात करना छोड़ने को लेकर धमकाने लगा। इसके बाद उसी दिन शाम को घर पर आकर जबरन संबंध बनाने के इरादे से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने किसी तरह अपने आप को बचाया।
इसके बाद आरोपी ने महिला ने 10 लाख रुपए की मांग की नहीं देने पर कोर्ट केस में हरा देने की धमकी भी दी। लगातार उसकी धमकियों से परेशान होकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 454, 354, 354(क)(1)(i), 354(क)(1)(ii), 509, 385, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
accused arrested, attempted rape of a married woman, CG Latest News, CG News, Chhattisgarh, jashpur, Jashpur Kotawali, jashpur news, molested by entering the house, woman escaped and saved her honor, आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर की छेड़छाड़, छत्तीसगढ़, जशपुर, जशपुर कोतावाली, जशपुर न्यूज, तीरंदाज डॉट कॉम, महिला ने भाग कर बचाई इज्जत, विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, सीजी की ताजा खबर, सीजी न्यूज