रायपुर। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक सहित पूरे स्टाफ का इंतजार हो रहा था। मरीजों की लाइन लगी हुई थी। लोग अलग-अलग तकलीफ लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान अपने विभाग की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सीएमएचओ अवाक रह गए। अधिकारी ही मरीजों की जांच में लग गए। उसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।





































